फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा, युवक का पैर कटा, हालत गंभीर, जीआरपी ने अस्पताल में कराया भर्ती

जक्शन पर गोदाम एक्सप्रेस इंदारा जंक्शन पर नही रूकने से आनन-फानन में उतरने के दौरान एक युवक का पैर कट गया।सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे घायल अवस्था के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी धमेंद्र बनवासी(35) पुत्र स्वर्गीय जाहगीर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार धमेंद्र बनवासी छः माह पूर्व कमाने घर से गया हुआ था। शनिवार को वह अपने घर गोदाम एक्सप्रेस में सवार होकर आ रहा था। इंदारा रेलवे स्टेशन पर गोदाम एक्सप्रेस पहुंची पर ट्रेन नही रूकी।इसी दौरान आनन-फानन में धमेंद्र बनवासी उतरने लगा।जिससे उसका दोनों पैर कट गया। मौके पर रेलवे पुलिस ने घायल को आटो व एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पत्नी मनीषा लड़का रोहित, अवनीश व लड़की रोशनी का रोते रोने बुरा हाल है।हादसे के अपने दोनों पैर गवा चुका धर्मेंद्र बनवासी की घर की माली हालत ठीक नहीं है, वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। पिता के मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी इसी के कंधों पर थी।घर पर था तो मजदूरी कर के अपने परिवार के छोटे दो भाई, मां,पत्नी,तीन बच्चों का पेट पालता था। लगभग छः माह पहले धमेंद्र बाहर कमाने गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें