फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारी रुचि नहीं रहे अधिकारी, दी चेतावनी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 07:34 PM IST

सिंचाई विभाग के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में चल रहा दो दिवसीय धरना बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें संगठन की लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों के रुचि नहीं लेने पर नाराजगी प्रकट किया। साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि संगठन की लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अवर अभियंताओं के स्थायीकरण की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाए। वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के तुलना मेंं अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नति किया जाए। वर्ष 2015 में लोक सेवा आयोग से चयनित जूनियर इंजीनियर्स को 10 की सेवा पर प्रथम एसीपी प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए। सहायक अभियंता और अवर अभियंता को 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाम दिया जाए। सेवानिवृत्त सदस्यों के बकाये का भुगतान किया जाए। इस मौके पर संघ के जनपदीय सचिव उमेश यादव ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स के पटल परिवर्तन और गोपनीय चरित्र रिपोर्ट को मानव संपदा पर अपलोड किया जाए। धरने को रवि वर्मा, उदयराज,संदीप, शैलेंद्र, दुर्गेश, धर्मेंद्र, राजकुमार, श्याम नारायण, प्रमोद, राजकुमार आदि ने संबोधित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें