अमर उजाला की ओर से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन नगर के चक मेहंदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में किया गया।इसमें डीसीएसके पीजी कालेज के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर योगेंद्रनाथ चौबे ने 250छात्रों को मनोवैज्ञानिक ने तनाव से बचने का तरीका बताया। कहा कि पाठ्यक्रमों का रिवीजन जरूर करें और हेल्दी खाना खाएं। इससे सफलता पक्की है। आगे कहा कि जीवन में तनाव स्वभाविक है, लेकिन तनाव हमेशा सकारात्मक होना चाहिए। परीक्षा को लेकर नकारात्मक तनाव की जरूरत नहीं। परीक्षा के दौरान अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। देर रात सोने के बजाय जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें। सुबह के समय रिवीजन करना अच्छा होता है।उन्होंने छात्रों से कहा कि परीक्षा के दौरान भोजन पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।इस दौरान अपने डाइट में प्रोटीन और विटामिन का भी ध्यान रखें तो बर्गर, पिज्जा, मोमो जैसे जंक फूड से परहेज करें।क्योंकि फास्टफूड शरीर को आलस्य की अवस्था में पहुंचा देते हैं। आलस्य के कारण कोई भी काम ठीक से नहीं होता।वहीं खुद में आत्म विश्वास को लेकर विषयों को दोहराने के लिए आईने के सामने खड़े होकर अभ्यास करें।वहीं स्कूल के प्रिंसिपल के सी पीटर ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, मन में डर न पालें। खाना-पीना छोड़कर हर वक्त सिर्फ परीक्षा में बारे में ही न सोचें। सकारात्मक सोचें, शिक्षकों और अभिभावकों से विचार-विमर्श करते रहें। पाठ्यक्रमों का रिवीजन करें और तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। सफलता की पक्की है। परीक्षा को अपने ऊपर हावी न होने दें। परेशान न हों। अच्छी नींद लें।वहीं कोर्डिनेटर कंचन सिंह ने कहा तनाव मुक्त परीक्षा के लिए इस तरह कार्यक्रम बहुत उपयोगी है। मनोवैज्ञानिकों की सलाह विद्यार्थियों को माननी चाहिए। हेल्दी खाना खाएं। समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है।