किसी कारणवश अपनों से दूर हुए लोगों को वापस लाने के लिए जिन अभिभावकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इन लोगों के इस जागरूकता का फायदा उठाकर जिले के एक युवक ने दिल्ली के नौ सौ से ज्यादा लोगों को खोए अपनों से मिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में एक शिकायत पर गत दिनों पहुंची दिल्ली पुलिस ने मऊ के एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।