मऊ में दक्षिणटोला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामपुर चकिया के पास बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामिया बाइक चोर सफीउद्दीन उर्फ छोटू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।