फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की रिहाई पर मिठाई खिलाकर मनाया जश्न, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 07:25 PM IST

कैंप कार्यालय बकवल में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति प्रकरण में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के न्यायालय से बरी होने की खुशी में शुक्रवार को जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर सत्य और न्याय की विजय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि आज का दिन सत्य, न्याय और लोकतंत्र की विजय का दिन है। नेताओं को राजनीतिक द्वेष के तहत झूठे आरोपों में फंसाया गया था, लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि सच को दबाया नहीं जा सकता। यह फैसला उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो ईमानदार राजनीति को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका सर्वोच्च है और न्यायालय के निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया कि आरोप निराधार थे। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने षड्यंत्र रचकर निर्दोष नेताओं को फंसाया, उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी भी ईमानदार जनप्रतिनिधि को इस प्रकार परेशान करने का साहस कोई न कर सके। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहें और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहें। इस अवसर पर अवधेश मौर्या, संजय राजभर, मुन्ना भारती, विशाल पांडेय, दीपक कुमार, रवि कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें