फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनेगा बसंत पंचमी पर्व, तैयारी पूरी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 03:00 PM IST

मऊ नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बसंत पंचमी पर्व की चल रही तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। शुक्रवार को जिले में 18 स्थानों पर पूजा पंडालों में स्थापित सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी। स्कूलों, कॉलेजों मेंं सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिले में बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिंजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा सहित जिले के 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे जहां भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। मूर्ति कलाकार सरस्वती प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें