जिले की सदर विधानसभा की समीक्षा बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा की अब्बास अंसारी सपा के विधायक थे ,सिर्फ सिंबल हमारा था।उन्होंने कहा की 2017 और 2022 दोनों में सदर विधानसभा में सुभासपा चुनाव मैदान में थी।इसलिये ये सीट सुभासपा की है। अगर उपचुनाव हुआ तो सुभासपा दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। कहा कि एनडीए में सभी को सुनकर निर्णय लिया जाता है। सपा में सुबह टिकट मिलता है शाम को काट दिया जाता है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।