फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी में बंदर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में; VIDEO

घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में बंदर को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को उसके घर से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश था।घोसी कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि रघौली गांव में शुक्रवार को एक बंदर को गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में प्रांशु सिंह तेजस सामाजिक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सफरुद्दीन उर्फ सफर को गिरफ्तार किया। वह रघौली का निवासी है। क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि अमरूद के पेड़ को नुकसान पहुंचाने के कारण बंदर को गोली मारी गई थी। बताया कि घटना के बाद बंदर के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें