नगर स्थित छोटी कम्हरिया में अंडर रेलवे ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री कोे संबोधित एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि छोटी कम्हरिया क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अंडरपास न होने के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग और श्रमिक रोज़ाना जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।यह मामला आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के समक्ष भी रखा गया। शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो पार्टी जनहित में आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।