मेरे बेटे की दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। उसे षड्यंत्र के तहत मारा गया है। मांट पुलिस हमारी सुनने को तैयार नहीं है। अब तो केवल एसएसपी से ही न्याय की उम्मीद है। यह कहना था मांट के जहांगीरपुर निवासी पुष्पा देवी का। पुष्पा देवी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। पुष्पा देवी के अनुसार उनके बेटे तेजपाल उर्फ भप्पा की दुर्घटना के बाद जलकर मौत नहीं हुई है। एसएसपी ऑफिस पर वह न्याय पाने के लिए दहाड़ मार मारकर रोने लगीं। पुष्पा देवी के देवर गोविंद सिंह के अनुसार पुलिस कहती है कि 23 जून को उनके भतीजे तेजपाल उर्फ भप्पा और लखन की बाइक हाथी बाबा आश्रम के समीप बिजली के खंभे से टकराई और आग लग गई। जिससे दोनों बाइक सवार की जलकर मौत हो गई।