मथुरा में युवक की माैत के मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है। 23 जून को तेजपाल उर्फ भप्पा और लखन की बाइक हाथी बाबा आश्रम के समीप बिजली के खंभे से टकराई और आग लग गई। जिससे दोनों बाइक सवार की जलकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लखन ने कुछ समय पहले ही सवा करोड़ की जमीन बेची थी। लखन का गांव के कुछ लोगों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। वह लोग लखन को जान से मारना चाहते थे। तेजपाल को इसलिए मारा क्योंकि यदि वह बच जाता तो लखन के हत्यारों के बारे में सबको बता देता। हालांकि बुधवार को उनकी एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह बृहस्पतिवार को पुन: एसएसपी से मिलने आएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।