फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रजरज महोत्सव में महिलाओं की उमड़ी भीड़, जयपुरी-बनारसी और खादी के परिधानों की बढ़ी मांग

मथुरा। ब्रजरज महोत्सव में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव में लगी जयपुरी, बनारसी और खादी के कपड़ों की स्टालें महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं। दीपावली के बाद वैवाहिक आयोजनों और अन्य समारोहों को देखते हुए महिलाएं अपनी पसंद के परिधान खरीदने में जुटी हैं। सुबह से शाम तक स्टालों पर खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। महोत्सव में जयपुर से आए विक्रेताओं की स्टालों पर रंग-बिरंगे प्रिंट वाले सूट, कुर्ती और पारंपरिक परिधान महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। वहीं बनारसी कपड़ों की स्टालों पर साड़ी और आकर्षक डिजाइन के कपड़ों की मांग है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। खादी के परिधानों की स्टालों पर भी खास रौनक देखने को मिल रही है। यहां पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। युवतियां और महिलाएं खादी के सूट, कुर्ती और अन्य परिधानों को पसंद कर रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक, महोत्सव में दूसरे राज्यों से आए शिल्पकारों और कारोबारियों को भी अच्छा बाजार मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि एक ही स्थान पर अलग-अलग शहरों के परिधान और हस्तशिल्प उपलब्ध होने से खरीदारी करना आसान हो गया है। महोत्सव में खरीदारी के साथ महिलाएं परिवार के साथ घूमने और खानपान का भी आनंद ले रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें