फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में महिला पुलिस टीम ने किया शाॅर्ट एनकाउंटर

मथुरा में में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत मथुरा में शनिवार को महिला पुलिस टीम ने पहला शॉर्ट एनकाउंटर किया। महिला पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर लूट, चोरी और डकैती की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और कुछ दिन पहले लूटी गई महिंद्रा मैक्स पिकअप गाड़ी बरामद की है। सीओ सिटी आशना चौधरी के निर्देश पर गठित जैंत पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदातों में शामिल शातिर अपराधी राकेश कुमार क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाइवे स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राकेश कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें