फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 06:10 PM IST

मथुरा के सौंख में जाजन पट्टी चौराहा जा रहे दो बाइक सवारों में अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव मगोर्रा निवासी कुमारपाल सिंह मंगलवार को शाम चार बजे अपने भाई गजाधर सिंह के साथ जाजन पट्टी चौराहा काम से जा रहे थे। तभी जाजन पट्टी ओवरब्रिज पर सामने से अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुमारपाल सिंह घायल हो गए। जबकि गजाधर बाइक से गिर गए। घटनास्थल से अज्ञात बाइक सवार भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें