फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर फांद कर पलटा हाईवा, हाईवे पर लगा जाम

अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST

मथुरा के चौमुहां में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छटीकरा फ्लाईओवर पर रविवार रात हाईवे पर खड़ी बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बालू से लदा हाईवा डिवाइडर फांद कर दूसरे रोड पर जाकर पलट गया। इस दौरान हाईवा में भरी बालू पूरे रोड पर बिखर गई। दिल्ली आगरा हाईवे पर छटीकरा स्थित गरुण गोविंद मार्ग के सामने जाम लग गया। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छटीकरा निवासी मनोज ठाकुर ने बताया हाईवा मथुरा से चौमुहां की ओर से जा रहा था। फ्लाईओवर पर सवारी लेने के लिए हाईवे किनारे एक बस खड़ी थी। बस को बचाने के प्रयास में हाईवा चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण हाईवा डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ की सड़क पर जाकर पलट गया। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहा उत्तराखंड नंबर का एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया। जिसे मामूली चोटें आई हैं। हाईवा के पलटते ही उसमें लदी बालू पूरी सड़क पर बिखर गई, जिससे दिल्ली आगरा मार्ग छटीकरा पर पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए सर्विस रोड के सहारे निकाले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी और ट्रैफिक पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाई और हाईवा को सड़क के बीच से हटवाया। सड़क पर फैली बालू को साफ करने के बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें