फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली मेले में दिखी रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

मथुरा के मसानी लिंक रोड स्थित नेशनल चैंबर परिसर में माधवी प्रदर्शनी की ओर से आयोजित दिवाली मेले में त्योहार की रौनक देखने को मिली। दिवाली के मद्देनजर आयोजित इस मेले में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर खरीदारी की। आकर्षक सजावटी सामान से सजे स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेन गोयल और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मेले में महिलाओं के लिए आकर्षक परिधान, साड़ियां, सूट, डिजाइनर ज्वेलरी, आर्टिफिशियल आभूषण, हैंडबैग, गिफ्ट आइटम, होम डेकोरेशन का सामान, दिवाली की सजावटी वस्तुएं और अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। महिलाओं ने अपनी पसंद के सामान की खरीदारी की और त्योहार के लिए जरूरी वस्तुओं में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी की आयोजक कल्पना आढ़तिया और महिमा अग्रवाल (प्रेस वाली) ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को खरीदारी के साथ अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। साथ ही सामाजिक मेल-मिलाप को बढ़ावा देकर त्योहारों की खुशियां साझा करने का माध्यम बनते हैं। इस दौरान सविता बंसल, पुष्पा अग्रवाल, अनिता बंसल और लवली अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें