फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कृष्ण भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव पहुंचे बरसाना, गोमाता की आरती कर रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 09:49 PM IST

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों ब्रज में कृष्ण भक्ति में लीन हैं। बुधवार को वह बरसाना पहुंचे। यहां माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप में पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। तेज प्रताप यादव का मथुरा-वृंदावन और श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ाव पहले से रहा है। वह समय-समय पर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते रहे हैं। आध्यात्मिक अंदाज और भक्ति से जुड़े उनके वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। बरसाना पहुंचने के बाद तेज प्रताप ने माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप पहुंचे, जहां पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक कीर्तन में मौजूद रहे। चार सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व भी तेज प्रताप यादव ब्रजधाम में ही मनाएंगे। इन दिनों वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कृष्ण भक्ति में समय बिता रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें