फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीदाऊजी का हुरंगा के लिए महारास का अभ्यास करते हुरियारे और हुरियारिनें

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 06:02 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। हर रोज होली खेलने के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आने वाली 26 मार्च को बलदेव में ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होना है। बुधवार से इसकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं। अब से प्रतिदिन हुरियारिनें नृत्य महारास का पूर्वाभ्यास करेंगी। बुधवार को मंदिर में बैंडबाजा की धुन पर होली रसिया गीतों पर नृत्य महारास का अभ्यास किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर पहुंची। नृत्य महारास में एक दर्जन से अधिक बालिकाएं राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूप बनकर नृत्य प्रस्तुत कीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें