तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। आराध्य ठा बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पंचकोसीय परिक्रमा करके खुद को धन्य किया। होली की मस्ती और ढोलकों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। पांच कोसीय परिक्रमा मार्ग पर मानव शृंखला बन गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ यह बढ़ता ही गया।