फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की हॉकी टीम का चयन

अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 07:15 PM IST

मथुरा के केआर पीजी कॉलेज के मैदान पर बुधवार को अंतर–महाविद्यालयीय हॉकी पुरुष टीम के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल में केआर पीजी कॉलेज मथुरा, बीएसए पीजी कॉलेज मथुरा, छलेसर कैंपस, कृष्णा कॉलेज आगरा, एके कॉलेज शिकोहाबाद और मनोरमा इंस्टीट्यूट आगरा के खिलाड़ी शामिल हुए। ऑब्जर्वर के रूप में आगरा कॉलेज के डॉ. धर्मवीर सिंह यादव मौजूद रहे। चयनकर्ता की भूमिका एके कॉलेज शिकोहाबाद के डॉ. शफी मोहम्मद और कृष्णा कॉलेज आगरा के जयशंकर यादव ने निभाई। वहीं देवेश यादव, संदीप और मोहित निर्णायक रहे। केआर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि ट्रायल के आधार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की हॉकी टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचालन आयोजन सचिव डॉ. विजय आनंद ने किया। इस दौरान कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. यदुराज सिंह यादव, आयोजन सचिव डॉ. विजय आनंद, डॉ. शिवकुमार मौर्य, डॉ. शिव कुमार, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. अनुराधा, डॉ. पदम सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें