बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली और लठामार होली से पहले बरसाना में रंगोत्सव 2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया। श्रीराधा बिहारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन कर होली महोत्सव की तैयारियों का विधिवत आगाज किया गया। कार्यक्रम के जरिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि इस बार रंगोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।