तीर्थनगरी मथुरा के नौहझील में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर होली महोत्सव आयोजित किया गया। मरहला मुक्खा गांव में भव्य होली महोत्सव मनाया गया। हुरियारे और हुरियारिनों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली की बधाई दी। बुधवार की तड़के यमुना स्नान व पूजन करके बरौठ गांव के हुरियारे मरहला मुक्खा गांव की चौपाल पर पहुंचे। रास्तेभर वह होली रसियां गीतों पर ढप, झांझ, ढोल और नगाड़े के साथ गाते-बजाते रहे। यहां ग्रामीणों ने हुरियारों का माथे पर गुलाल लगाकर स्वागत किया। होली की शुभकामनाएं दीं।