मथुरा के चौमुहां कस्बा के पसौली रोड चौराहा पर क्षत्रिय समाज द्वारा सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सूचना पर पहुंचे आझई चौकी इंचार्ज जय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गाैरव सिसोदिया, चेतन पहलवान, ऊदल सिंह, कल्याण सिंह, राहुल सिसोदिया, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, शंकर सिसोदिया, देवी सिंह, सागर सिसोदिया, सोनू सिंह, अनिल सिसौदिया आदि मौजूद रहे।