डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए नए सर्वर 2.0 को लॉन्च किया है, लेकिन इस सर्वर से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को प्रधान डाकघर में सर्वर काम नहीं करने से ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। सुबह से आए ग्राहक रुपए जमा व निकासी के साथ राखी भेजने के लिए परेशान रहे। राया से आए ग्राहक पुनीत ने बताया कि 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर ने परेशानी बढ़ा दी है। ग्राहकों ने कहा कि नया सॉफ्टवेयर परेशान कर रहा है। डाकघर के 6 काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। लेनदेन के लिए आए ग्राहक परेशान रहे। प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि नया सर्वर अपडेट हुआ है, इससे दिक्कत आ रही है। दोपहर के समय ज्यादा सर्वर समस्या कर रहा है।