मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के डेम्पीयर नगर में शुक्रवार दोपहर को एक फर्नीचर शोरूम के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग की चपेट में शोरूम का कबाड़ आ गया। सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पानी की बौछार कर काबू पाया।