मथुरा में देर रात 15-15 हजार के दो इनामी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों की टांग में गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और 22 हजार 200 रुपए बरामद किए हैं। थाना कोसी कलां पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि 15 - 15 हजार के इनामी बदमाश न्यू कोसी कामर रोड पर खड़े हुए हैं, मुखबिर की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया, अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने भी पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाशों बंटी निवासी जिला पलवल हरियाणा और सूरज उर्फ नैनू जिला पलवल हरियाणा के टांग में लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस एक मोटरसाइकिल 22 हजार 200 रुपए बराबर किए।