मथुरा के कोसीकलां में राष्ट्रीय लोकदल की रैली का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चाैधरी भी शामिल हुए। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव हुआ। रैली में 14 प्रदेशों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से अगले तीन वर्ष के लिए फिर से जयंत चाैधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा सरकार द्वारा चलाए जा रहे आर्थिक सुधारों पर चर्चा की गई।