बरसाना राधा रानी की पावन धरती रविवार की सांझ उस समय और पावन हो उठी जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपनी पत्नी प्रतीमा सिंह और उनकी दोनों बहनों के साथ श्रीमाताजी गोशाला पहुंचे।मैदान पर अपनी रफ्तार से विरोधियों को चौंकाने वाले इशांत शर्मा इस बार गौमाताओं के चरणों में झुककर पूरी श्रद्धा से सेवा करते दिखाई दिए।