फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हैवानियत के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, 12 को होगा जिला मुख्यालय पर आंदोलन

अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:18 PM IST

मथुरा के साैंख में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र के सर्वसमाज द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी और महिला संगठनों के लोगों ने हैवानियत के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो दिन की चेतावनी दी है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो 12 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। रविवार को क्षेत्र की सर्वसमाज के तत्वावधान में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कस्बा के संत रविदास आश्रम में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी और महिला संगठनों से पहुंची समाजसेविकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। समान शिक्षा अभियान के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह विमल ने कहा कि अनुसूचित नाबालिग के साथ हुई हैवानियत की घटना को नौ दिन गुजर गए है। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार तक नही किया। कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश सहायक सचिव राधा चौधरी ने कहा कि नौ दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं हुई, ऐसे प्रशासन की घोर निंदा करते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें