फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ससुराल वालों पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप

अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:09 PM IST

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव परखम गुर्जर में दहेज उत्पीड़न के मामले में मारपीट व जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला और उसकी बड़ी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा, जिसके कारण पीड़िता की उंगली गंभीर रूप से चोटिल हो गई। पीड़िताओं ने थाना जैंत पर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना जैंत क्षेत्र के गांव परखम गुर्जर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी और उसकी बड़ी बहन की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उन्हें लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करते आ रहे हैं। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसे और उसकी बहन को उसके ससुर और सास ने लोहे की राॅड से पीटा। इसके बाद, चचिया ससुर के दोनों बेटे डंडे लेकर आए दोनों बहनों को पीटने लगे, जिससे वे बेहोश हो गईं। पीड़िता का कहना है कि 2014 से लेकर अब तक उनके साथ कई बार ऐसी ही मारपीट हो चुकी है और हर बार झगड़े की शुरुआत दहेज की मांग को लेकर होती है। पीड़िता के अनुसार, ससुरालियों ने धमकी दी है कि अब सोने की चेन, अंगूठी, और बाइक लेकर नहीं आई तो जिंदा जलाकर नहर में फेंक देंगे। जैत थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस अनुसार तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें