फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में गांधीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल...रोक दी गईं कई ट्रेनें, स्टेशन पर यात्री हुए परेशान

अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Dec 2025 08:30 PM IST

मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटा से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार की शाम मथुरा से कासगंज जा रही गांधीधाम एक्सप्रेस का मथुरा लक्ष्मी नगर में इंजन फेल हो गया। इसके कारण ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई। कासगंज से मथुरा जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को राया रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा छावनी स्टेशन प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते गांधीधाम ट्रेन का इंजन खराब हो गया था, जिस के कारण दो घंटा से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। इसके कारण गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, टनकपुर दो घंटा से अधिक समय तक मथुरा पर खड़ी रही और आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा से अधिक समय तक लेट रही। वहीं अन्य ट्रेनों के आगमन में भी देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें