मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहे के नजदीक टेपों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए मथुरा दास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दाैरान युवक की माैत हो गई। युवक की शादी चार जुलाई को हुई थी। घटना से परिवार में कोराहम मच गया। उसपार निवासी मथुरा दास अपनी ससुराल छाता के नौगांव से घर के लिए लौट रहा था तभी उसकी बाइक में टेंपो ने टक्कर मार दी घायल का कई दिनों तक इलाज चला जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई।