फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नंदगांव के हुरंगा में प्रेम-पगी लाठियों की बरसात

अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Mar 2025 02:42 PM IST

कन्हैया की क्रीड़ास्थली नंदगांव में आयोजित हुरंगा में प्रेम और आनंद की वर्षा हुई। परंपरा के अनुसार, नंदगांव की हुरियारिनों ने गिडोह के हुरियारों पर प्रेम-पगी लाठियां बरसाईं। गिडोह के हुरियारे पारंपरिक वेशभूषा में छाजू मोहल्ला से ढप, झांझ, मजीरा और नगाड़ों के साथ गाते-बजाते नंदभवन पहुंचे। यहां गुलाल की वर्षा के बीच होली के रसियाओं का आयोजन हुआ। इसके बाद हुरियारे दाऊ दादा के प्रतीक ध्वज के साथ ज्ञान मोहल्ले से होकर हुरंगा चौक की ओर बढ़े। रास्ते में कस्बे के लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर और ठंडाई पिलाकर हुरियारों का स्वागत किया। हुरंगा चौक में पहुंचते ही माहौल उल्लासपूर्ण हो उठा। हुरियारे रणक्षेत्र में जाने वाले योद्धाओं की तरह लकड़ी के हत्थों से स्वयं की रक्षा के लिए तैयार हुए। इसके बाद समाज के इशारे पर हुरियारिनों ने हुरियारों पर लाठियों की बौछार कर दी। एक-एक हुरियारे पर तीन से पांच हुरियारिनों ने ताबड़तोड़ वार किए। यह प्रक्रिया तीन बार दोहराई गई, जिससे पूरा हुरंगा चौक दाऊ महाराज के जयघोष से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक आयोजन का नजारा देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु नंदगांव पहुंचे। अंत में हुरियारों, हुरियारिनों और श्रद्धालुओं ने ब्रज की पावन रज को माथे से लगाया। रविवार को गिडोह में हुरंगे का आयोजन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें