मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज तलहटी में जेष्ठ मास की पूर्णिमा पर भक्ति की शक्ति देखने को मिली। मंगलवार रात गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के कदम थम नहीं रहे। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की शुरुआत सात बार दंडवत लेटकर की। बच्चे, बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं ने राधे-राधे नाम के साथ परिक्रमा की। भक्तों गिरिराजजी के जयकारे से तलहटी गुंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं का जनसैलाब परिक्रमा मार्ग में उमड़ पड़ा। परिक्रमा मार्ग के साथ आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।