फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एयरपोर्ट के लाउंज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा होल्डिंग एरिया

मथुरा। नए साल 2027 में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का नजारा कुछ बदला बदला नजर आए तो चौंकिएगा नहीं। स्टेशन का अमृत भारत योजना के जरिए विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर पहुंचने के लिए आपको होल्डिंग एरिया से होकर ही गुजरना पड़ेगा। प्रयागराज की तर्ज पर तैयार कराए जा रहे मथुरा जंक्शन की द्वितीय प्रवेश द्वार होल्डिंग एरिया को बेहद हाईटेक बनाया जा रहा है। इसको 3350 वर्ग मीटर के एरिया में बनाया जा रहा है। इसे लगभग 19.53 करोड़ रुपये की लागात से तैयार किया जा रहा है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए दो दर्जन से अधिक बैठने के लिए स्टील की सीटें, गाड़ियों का समय देखने के लिए एलईडी स्क्रीन, 8 विंडो वाला टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, महिला पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, हाईजूम कैमरे, पंखे आदि की सुविधाएं दी जाएगीं। इसको दिसंबर के अंत में पूरा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। भारी नहीं पड़ेगा ट्रेनों का इंतजार होल्डिंग एरिया के भीतर के कैंपस में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना भारी नहीं पड़ेगा। कैंपस में आरजीवी लाइट्स जोकि जब लाल, हरे और नीले रंग को पूरी क्षमता के साथ प्रकाश वान बनाकर सफेद रोशनी उत्पन्न करेंगी। इसके साथ ही शानदार भक्तिमय माहौल बनाने के लिए धीमी आवाज में मधुर भजन सुनाई देंगे और वाई-फाई की सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। वर्जन नए साल में रेलवे की ओर से मथुरा जंक्शन के लिए यह बेहतर उपहार होगा। यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इससे प्लेटफॉर्म पर भी अधिक भीड़ एकत्र नहीं होगी। भीड़ नियंत्रण का भी बेहतर उपयोग होगा। डॉ. शिवम शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज जोनल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें