बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस संजय कुमार एवं जस्टिस सतीश चंद्र की डबल बेंच में सुनवाई के दाैरान मामले को चीफ जस्टिस की बेंच के यहां भेज दिया गया। अब जल्द ही इस पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि ब्रज के 107 लोगों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर डबल बेंच में सुनवाई हुई। मामले को चीफ जस्टिस की बेंच के लिए रेफर किया गया है। जल्द ही इस पर सुनवाई होगी।