मथुरा जिला कारागार में सजा काट रहे बंदी अब बॉडी बिल्डर बनेंगे। जेल में बंदियों के लिए ओपन जिम बनाई गई है। बृहस्पतिवार को जिला जज और एसएसपी ने फीता काटकर ओपन जिम का उद्घाटन किया। बृहस्पतिवार को जिला जज विकास कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुरेंद्र प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज और एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।