फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत, महिला और बच्चे समेत पांच लोग घायल

मथुरा के सौंख में रक्षाबंधन मनाने के लिए जा रहे दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। थाना मगोर्रा के गांव नगला छिंग्गा निवासी विपिन शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से ससुराल मथुरा जा रहे थे। तभी लालपुर कैनाल के समीप सामने से तेज गति में आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार समेत एक महिला, दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दो बाइक की आपस मे भिड़ंत होने से पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार चल रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें