फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापार मंडल ने कर अधिकारियों संग की बैठक

मथुरा में दिवाली के चलते संयुक्त व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं उठाईं। गोवर्धन रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जीएसटी, ई-वे बिल, बिलिंग और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि ईमानदारी से कारोबार करने वालों को बेवजह परेशान न किया जाए। जीएसटी पोर्टल और रिटर्न फाइलिंग की समस्याओं के समाधान के लिए सहायता केंद्र व मार्गदर्शन शिविर लगाए जाएं। फर्जी बिलिंग और कर चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने विभाग और व्यापारियों के बीच नियमित संवाद एवं त्वरित समस्याओं के निस्तारण के लिए संपर्क अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव भी दिया। व्यापारियों ने कहा कि वे राजस्व और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसलिए ईमानदार कारोबारियों को राहत देने के साथ कर चोरी पर अंकुश लगाना जरूरी है। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन जगत नारायण अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अरोड़ा, महामंत्री अशोक वर्मा, संयुक्त महामंत्री संतोष चौधरी, जिलाध्यक्ष रास बिहारी अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें