फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु, भजनों पर लगाए जयकारे

मांट। कस्बा मांट स्थित पथवारी मंदिर पर आयोजित देवी जागरण में श्रद्धालु रातभर भक्ति में सराबोर रहे। कलाकारों ने मनमोहक झांकियों और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने जयकारे लगाकर और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देवी जागरण का शुभारंभ मांट विधायक राजेश चौधरी की पत्नी एवं नौहझील ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने मां की जोत जलाकर और पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद कलाकारों ने विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश की स्तुति के साथ जागरण की शुरुआत की। दिल्ली से आए आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने माता के भजनों की प्रस्तुति दी। ‘दुनिया वाले जलते हैं, हम तो मइया के भरोसे चलते हैं’ भजन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। रातभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर माता पथवारी मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि सुमन चौधरी को माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। जागरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मांट पुलिस तैनात रही। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, टीकम राघव, नीरज शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें