फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रेमानंद महाराज के शिष्यों के खिलाफ जांच की मांग, एसएसपी को साैंपा प्रार्थना पत्र

मथुरा में रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की माैत के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा और परशुराम शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संत प्रेमानंद के कुछ शिष्यों के खिलाफ सात बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है। पदाधिकारियों ने एसएसपी श्लोक कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा और अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मांगों से किसी व्यक्ति या संत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि मामले की वास्तविकता सामने लाना और मथुरा की छवि को धूमिल होने से बचाना है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संत प्रेमानंद महाराज के कुछ शिष्यों की गतिविधियों के कारण ब्रजवासियों में असंतोष है। महाराज के आसपास बाहरी लोगों का प्रभाव बढ़ने से मथुरा की छवि धूमिल हो रही है। इस पर एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए सभी बिंदुओं पर जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान केके शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, लब्बू पंडित, हरीश शर्मा, अभिषेक शर्मा और राज शर्मा समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें