फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

धर्मनगरी मथुरा में यमुना द्वितीया का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर यमुना स्नान और पूजन के लिए प्राचीन विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पर्व के दिन सुबह से ही घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यमुना द्वितीया के पावन अवसर पर विश्राम घाट स्थित यमराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलें। परंपरा के अनुसार, बहनों ने यमराज का विधिवत पूजन किया। उन्होंने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। पर्व को लेकर विश्राम घाट सहित आसपास के मंदिरों और बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें