मथुरा में ब्रज के प्रमुख परिक्रमा मार्ग, मंदिर क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित शराब व बियर की दुकानों को तत्काल बंद कराते हुए उनके लाइसेंस रद्द किए जाने को लेकर ब्रजवासियों के द्वारा आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ब्रजवासियों ने बताया कि ब्रजधाम वह पवित्र भूमि है, जहां प्रतिदिन हजारों लाखों की संख्या में भक्तजन परिक्रमा करते हैं। साधु-संत तपस्या करते हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।