यूपी के मथुरा में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा।पुलिस अभी 25 लाख की लूट की वारदात को सुलझा नहीं पाई थी कि छह बदमाशों ने एक और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने बाइक सवार बाप बेटे से सवा लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।