फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आश्रम और देवी रोड पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या

मैनपुरी। आश्रम और देवी रोड पर अतिक्रमण की वजह से स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। स्कूली व अन्य वाहनों की वजह से रोजाना मदार दरवाजे पर काफी देर तक जाम लग जाता है। जाम की वजह से जहां आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वहीं बच्चों को भी काफी देर तक इसमें फंसे रहना पड़ता है। मदर दरवाजे पर कोई भी यातायात पुलिस कर्मी तैनात न होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों को ही मुश्किल से जाम खुलवाना पड़ता है। कई बार आड़े तिरछे वाहन फंसने की वजह से लोगों में विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है। सोमवार को करीब 1 बजे जब स्कूलों की छुट्टी हुई को मदार दरवाजे पर भीषण जाम लग गया। तिराहे पर तीनों ओर से वाहन एक दूसरे के सामने फस गए और पैदल निकलने का भी रास्ता नहीं बचा। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह से वाहनों को निकलवाया और करीब आधे से 1 घंटे की बात खुल पाया और यातायात सुचारू हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें