फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिन देख रहे न रात...डीएपी के लिए किसानों की हुई ऐसी हालत, देखें स्पेशल रिपोर्ट

मैनपुरी के घिरोर में किसान खेतों में आलू और लहसुन के लिए बुवाई करने को तैयार हैं। डीएपी के लिए सुबह तीन चार बजे से लेकर शाम तक लाइन में लग रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। लाइन में लगने के बाद शाम को वापस लौटना पड़ रहा है। जिसके चलते किसानो में आक्रोश व्याप्त है। घिरोर कस्बा स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र का है। जहां गुरुवार को खाद वितरण से पहले ही सुबह से किसानों की लाइन लग गई। वितरण होने की जानकारी होते ही अन्य किसान भी पहुंच गए। कुछ किसान धक्कामुक्की के चलते लाइन से हटा दिए गए। जाते है। डी ए पी खाद के लिए किसान तीन दिन से लगातार आ रहे है। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।किसानो का कहना था कि खाद के लिए सुबह तीन चार बजे से लाइन में लगे हैं। सुबह से शाम हो जाने के बाद भी खाद नहीं मिलती है। जब कि रात्रि में ब्लैक में बिक्री की जा रही है। जिसके चलते जान पहचान वाले किसान काफी सख्या में भरकर ले जाते है। और हम लोग लाइन में खड़े होकर ही इंतजार करते है। वही किसानों का आरोप है। कि जो किसान अधिक पैसे थमा देते है। और जिनके तालमेल है। उन्हीं खाद दे दी जाती है। अन्य किसान सुबह से शाम तक खड़े रहने के बाबजूद खाद नहीं मिल पा रही है। विना खाद के ही वापस लौटना पड़ता है। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें