मैनपुरी के घिरोर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्होर पुवां के प्राथमिक विद्यालय कंजाहार स्थित पंचायत सचिव अनीता के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें मनरेगा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्होर पुवां के प्राथमिक विद्यालय कंजाहार स्थित बैठक में ग्राम पंचायत सचिव अनीता द्वारा मनरेगा की नई योजना विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM-G Act 2025) के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन की गई, बेरोजगारी भत्ते और समय पर मजदूरी न मिलने पर मुआवजे का प्रावधान जोड़ा गया, तथा कार्यों में स्वच्छता, कृषि और आजीविका संबंधी गतिविधियों को शामिल करते हुए पंचायत स्तर पर प्राथमिकता तय करने की बात कही गई। इस अवसर पर रोजगार सेवक अविनाश कुमार, पंचायत सहायक समाबानो, आशाराम यादव, चिंतामणि, लक्ष्मन सिंह, विपन कुमार, जयदयाल सिंह, अभिषेक कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।