फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत निकाला मार्च

मैनपुरी। मिशन शक्ति के तहत सोमवार की सुबह शहर में पैदल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट से अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद और एसपी सिटी अरूण कुमार ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महिला पुलिस कर्मी, शिक्षिकाएं, स्वास्थ्य कर्मी और छात्राओं ने लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में जागरूक किया। छात्राओं ने हाथ में पोस्टर लेकर बालिका सुरक्षा का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ मार्च फूल बाग, जेल चौराहा, कुरावली तिराहा, पुलिस लाइन आदि मार्गाें से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें