थाना कुर्रा क्षेत्र स्थित तखरऊ नहर में बृहस्पतिवार को डूबे गांव सड़ निवासी मछुआरे का शव करीब 64 घंटे बाद रविवार को मिला। शव मिलने के बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाने की कोशिश की, मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला, शव को मोर्चरी भिजवाया, परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।